JOIN US

25 FEB 2026

HRPC के सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों के विधिसम्मत, प्रभावी एवं अधिकृत निर्वहन हेतु HRPC की अधिकृत सामग्री जैसे आईडी कार्ड, लेटरहेड, स्टाम्प, ऑफिस बैनर एवं प्रोग्राम बैनर का होना अनिवार्य है। उक्त अधिकृत सामग्री के अभाव में किसी भी प्रकार का आधिकारिक कार्य मान्य नहीं किया जाएगा। आवश्यक सामग्री आप नीचे दी गई लिंक के माध्यम से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए HRPC व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9205109288 पर संपर्क कर सकते है। (All HRPC office bearers are required to possess authorized HRPC materials such as ID Card, Letterhead, Stamp, Office Banner, and Program Banner for the lawful, effective, and official discharge of their duties. In the absence of the above authorized materials, no official work shall be considered valid. The required materials can be ordered online through the link given below. For any kind of assistance, you can contact HRPC WhatsApp helpline number 9205109288.)

19 FEB 2026

कुछ अप्रशिक्षित HRPC पदाधिकारी/सदस्य अनिवार्य प्रशिक्षण प्राप्त किए बिना तथा राष्ट्रीय कार्यालय की पूर्व लिखित अनुमति एवं विधिक समीक्षा के अभाव में संगठन के नाम, लेटरहेड, पदनाम एवं अधिकार का उपयोग करते हुए पत्राचार, शिकायत, नोटिस, प्रेस विज्ञप्ति, आरटीआई आवेदन एवं अन्य आधिकारिक गतिविधियाँ संचालित कर रहे हैं, जो संगठनात्मक नियमों एवं संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन है। इस प्रकार की अनधिकृत एवं अवैधानिक कार्यवाहियाँ संगठन की साख एवं वैधानिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं। उक्त विषय के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं अनुशासनात्मक प्रावधानों सहित विस्तृत सूचना हेतु नोटिस क्रमांक HRPC/NJS/0119022026 नीचे संलग्न है। (Certain untrained HRPC office bearers/members are undertaking correspondence, complaints, notices, press releases, RTI applications, and other official activities in the name of the organization without completing mandatory training and without obtaining prior written approval and legal review from the National Office. Such unauthorized use of the organization’s name, letterhead, designation, or authority constitutes a violation of organizational rules and constitutional provisions and may adversely affect its credibility and legal standing. Detailed directions and disciplinary provisions regarding this matter are provided in Notice No. HRPC/NJS/0119022026 attached below.)

10 JAN 2026

Human Rights Protection Cell (HRPC) के पदाधिकारियों द्वारा HRPC संविधान का पालन न करने तथा अपने दायित्वों के प्रति निष्क्रिय रहने के कारण निष्कासन एवं जवाबदेही के संबंध में जारी नोटिस क्रमांक: HRPC.NS.111.26 नीचे संलग्न है। (Notice No. HRPC.NS.111.26 regarding expulsion and accountability has been issued against office bearers of Human Rights Protection Cell (HRPC) for failing to comply with the HRPC Constitution and for remaining inactive in the discharge of their duties. The said notice is attached below.)

04 APRIL 2025

यदि किसी अन्य मानवाधिकार नामक संस्था के वर्तमान सदस्य Human Rights Protection Cell (HRPC) से जुड़ना चाहते हैं, तो उनके लिए यह अनिवार्य है कि वे पहले अपने वर्तमान संगठन में विधिवत त्यागपत्र प्रस्तुत करें तथा त्यागपत्र स्वीकृत होने के उपरांत संबंधित संस्था से NOC (No Objection Certificate) प्राप्त करें। उपर्युक्त प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही वे HRPC की सदस्यता प्रक्रिया पूर्ण करें। यदि कोई आवेदक इस निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना आवेदन करता है या ऑनलाइन फॉर्म में असत्य अथवा भ्रामक जानकारी दर्ज करता है, तो ऐसी स्थिति में उसकी सदस्यता तत्काल निरस्त कर दी जाएगी तथा HRPC के प्रासंगिक नियम लागू किए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु नोटिस क्रमांक HRPC_NS_130_04APRIL2025 संलग्न है। (If any current member of another human rights organization wishes to join Human Rights Protection Cell (HRPC), it is mandatory that they first submit a formal resignation to their existing organization and obtain a No Objection Certificate (NOC) after the resignation is duly accepted. Only after completing these formalities may they proceed with the HRPC membership process. If an applicant fails to follow this prescribed procedure or provides false or misleading information in the online form, their membership shall be immediately cancelled and other applicable HRPC rules will be enforced. Detailed information in this regard is provided in Notice No. HRPC_NS_130_04APRIL2025 attached herewith.)


ALL SERVICE
Latest Member
ONLINE USER 13